मऊ में एसडीएम ने खुलवाया अवरुद्ध रास्ताः वर्षों पुरानी शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

मऊ में एसडीएम ने खुलवाया अवरुद्ध रास्ताः वर्षों पुरानी शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई
मऊ में एसडीएम ने खुलवाया अवरुद्ध रास्ताः वर्षों पुरानी शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट । मऊ नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 एकलव्य नगर मैदाना में वर्षों पुरानी रास्ते की समस्या का समाधान किया गया है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मऊ राम ऋषि रमन ने लेखपाल और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जों को हटवाया और नया रास्ता खुलवाया। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कई लिखित शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के बाद उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और जेसीबी मशीन का उपयोग कर रास्ते पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया।इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है, जो इस समस्या के समाधान के लिए सालों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और बताया कि बरसात के समय यह रास्ता बहुत खराब हो जाता था, जिससे बीमार लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती थी। सभासद अनिल कुमार ने भी इस समस्या को कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाया था। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने भी रास्ता बनवाने के कार्य में सहयोग किया। उप जिलाधिकारी राम ऋषि रमन की कार्यशैली से जनता संतुष्ट है, क्योंकि वे क्षेत्र में लगातार अवैध कब्जों को हटवा रहे हैं, जिससे नगर का विकास तेजी से हो रहा है।