रिक्शा चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

रिक्शा चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

निष्पक्ष जन अवलोकन। योगेश जायसवाल। टिकैतनगर ।इचौली से टिकैतनगर की ओर आ रहे एक रिक्शा चालक की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेलारा मोहल्ला निवासी मेराज (50) रिक्शा चलाकर इचौली से टिकैतनगर आ रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें झटका आया जिससे संतुलन बिगड़ गया और रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना होते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर घर चले गए जहां कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि मौत का कारण अचानक आया हार्ट अटैक हो सकता है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। हालांकि परिजनों की ओर से किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।