सेमराध नाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाव, हर हर महादेव से गुंजता रहा पूरा क्षेत्र

सेमराध नाथ धाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाव, हर हर महादेव से गुंजता रहा पूरा क्षेत्र

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रसिद्ध सेमराध नाथ धाम में भोर से ही भक्तों कि भीड़ देखने को मिली और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सेमराध में दर्शन करने वालों की लम्बी लम्बी कतार लगी रही लेकिन सभी लोग भक्ति में डूबे नज़र आये और हर हर महादेव से पूरा परिसर गूँजता रहा। जंगीगंज सेमराध मार्ग और कौलापुर-सेमराध मार्ग पर वाहनों का खूब आवागमन रहा। सेमराध में दर्शन पूजन करने वालों में सामान्य लोगो के अलावा कावरियां भी दिखे। कावरियां प्रयागराज संगम से पवित्र गंगाजल लेकर सेमराध नाथ जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर परिसर में शिवभक्त 'बोल बम' और 'हर हर महादेव' के जयघोष करते दिखे। जिससे भक्तिमय वातावरण बना रहा। सेमराध धाम में मिर्ज़ापुर जिले के दर्जनों गावों से लोग दर्शन पूजन करने पहुंचे। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भी उत्साह देखने को मिला। सेमराध धाम के आसपास अस्थायी दुकानें भी लगी रही। सेमराध में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर दर्शन पूजन किया और मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की चाक चौबंद व्यवस्था रही। पुलिस के जवान मंदिर और आसपास मुस्तैद रहे। सेमराध के अलावा जंगीगंज में जंगेश्वर महादेव, चेरापुर में टिकेश्वर मंदिर, जगापुर में स्थित खाखर नाथ, बेरासपुर में बाबा बेरासनाथ समेत तमाम शिवालयो पर लोगो की भारी भीड़ रही।