सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा जिला कारागार चित्रकूट का औचक निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।इसके साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा जिला कारागार चित्रकूट का औचक निरीक्षक एवं जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के मध्य विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रदेश स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन है। जो जरूरतमन्द लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करता है। जेल में निरूद्ध एेसे बन्दी जिनकी जमानतेें हो गयी है, रिहाई शेष है, उन बन्दियों से वार्ता की गयी। बन्दियों के रिहाई के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर बल दिया गया एवं 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक के बन्दियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा एेसे बन्दियों के हितार्थ शासन एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही योजनाअों के बारे में जानकारी दी गयी