महाशिवरात्रि के अगले दिन बांस बरौलिया में हुआ विशाल भंडारा
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं /बिल्सी । तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में आज महाशिवरात्रि के अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन एवं कोतवाल मनोज कुमार व क्राइम इंस्पेक्टर वी के मौर्य रहे ।इस विशाल भंडारे में ग्राम वासियो समेत आस पास के लोगो की खास भीड़ रही सभी से भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाकर जीवन मे सुख शांति की कामना की । आयोजक प्रिंस महेश माहेश्वरी ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर मनोज जैन ,विकाश माहेश्वरी ,ट्री मैन पी के जैन ,सूरज सागर,अतुल वार्ष्णेय, विवेक चौहान, अनूप जैन आदि लोग मौजूद रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस माहेश्वरी ,सुभाष माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, सीताराम माहेश्वरी, तनिष्क माहेश्वरी, अर्पित माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा ।।