। दि बार एसोसिएशन चुनाव के पहले दिन नामांकन में अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर छह लोगो ने नामांकन दाखिल किये है। उपाध्यक्ष प्रथम, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्तमंत्री पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी के पद पर एक एक पर्चा दाखिल हुआ जाना तय है।
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर (बाराबंकी)। दि बार एसोसिएशन चुनाव के पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर छह लोगो ने नामांकन दाखिल किये है। उपाध्यक्ष प्रथम, संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री प्रकाशन, संयुक्तमंत्री पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सदस्य कार्यकारिणी के पद पर पर्चा दाखिल करने वाले लोगो का निर्विरोध चुना जाना तय है। मालुम हो कि स्थानीय बार के वार्षिक चुनाव की प्रथम कडी में अध्यक्ष पद पर प्रेमचन्द्र पाल, हरीश मौर्य, प्रदीप कुमार निगम ने नामांकन दाखिल किये। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राजीव नयन तिवारी,सतीश वर्मा, उपाध्यक्ष प्रथम पर सत्यदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वितीय पर गणेश शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव महामंत्री पद पर अनीत रावत,अमरसिंह वर्मा, संजय सिंह नम्बरदार, मनीष श्रीवास्तव, कुबेरसिंह,राम औतार ने नामांकन दाखिल किये है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के पद पर सुनील सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अजय सिंह, संयुक्तमंत्री पुस्तकालय पर शैलेन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर रंगनाथ त्रिपाठी,कार्यकारिणी सदस्यपद पर अनुजजोशी, नियाज वारिस ने नामांकनपत्र दाखिल किये है जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इल्डर्स कमेटी चैयरमेन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष,महामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर चुनाव 26 फरवरी को होगा। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की वापसी हेतु शुक्रवार तक का समय सुनिश्चित हुआ है। जो प्रत्याशी चाहे वहअपना नामांकन शुक्रवार को वापस ले सकता है। इस दौरान नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने अपने समर्थन में वोटजुटाने हेतु सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। चुुनाव मुरलीधर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच बाद वैद्य प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। इस मौके पर चुनाव अधिकारी रमेशचन्द्र श्रीवास्तव,ओमप्रकाश यादव, पौरूष श्रीवास्तव,अलीउद्दीन शेख आदि इल्डर्स कमेटी सदस्य मौजूद रहे।