मिशन शक्ति के तहत छात्राओ को किया जागरूक,

निष्पक्ष जन अवलोकन
चंद्रपाल सिंह
बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
अगौता क्षेत्र के पब्लिक इंटर कालिज जौलीगढ़ मैं सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अगौता थाना क्षेत्र के पब्लिक इंटर कालिज जौलीगढ़ के प्रांगण में जन चौपाल लगाकर छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी गई मिशन शक्ति प्रभारी एसएसआई दिनेश कुमार मलिक ने मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी अगौता प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह ने भी बच्चों को मिशन शक्ति व उनके अधिकार व मिलने वाली सहायता के बारे में विस्तार से बताया तथा उपस्थित छात्राओं को उनके हक अधिकार और सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी सरकार द्वारा चलाए जा रहे हेल्पलाइन नंबर 1090 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन 102 एम्बुलेंस तथा 181 आदि नंबरों से आपातकाल की स्थिति में मिलने वाली मदद के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अगौता थाना प्रभारी निरीक्षक यंग बहादुर सिंह समस्त स्टाफ के साथ मौजूद रहे तथा इस मौके पर पब्लिक इंटर कालिज जौलीगढ़ के प्रधानाचार्य रोशन कन्नौजिया उप प्रधानाचार्य हृदयलाल पटेल डाo दुर्जन सिंह राणा वीरसिंह पवार नरेश चन्द्र विनोद कुमार सुनीता वार्ष्णेय आदि स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।