मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के क्रम में थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने 04 शोहदों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्यवाही।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के क्रम में थाना बरगढ़ पुलिस टीम ने 04 शोहदों के  विरुद्ध की निरोधात्मक कार्यवाही।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के क्रम में अपर पुलिस अदीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह व क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ के मार्गदर्शन में एण्टीरोमियों टीम मिशन शक्ति अभियान तहत ग्राम डीहपुरवा मौजा हरदीकला थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट में मामूर थी और देखा गया कि दो पक्ष आपस में विवाद कर रहे है। मौके पर जाकर पता किया गया तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के 1. कुलदीप पुत्र रामभवन 2. छोटू पुत्र दादूलाल निवासीगण डीहपुरवा मौजा हरदीकला थाना बरगढ जनपद चित्रकूट व द्वितीय पक्ष के 1. करन पुत्र हरिमोहन 2. गुड्डू पुत्र बाबूलाल नि०गण डीहपुरवा मौजा हरदीकला थाना बरगढ जनपद चित्रकूट के मध्य लड़कियों से अनावश्यक की बात करने को लेकर आपस में वाद विवाद कर रहे थे जिन्हे रोका टोका गया परन्तु नहीं माने दोनो पक्ष को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु दोनो पक्ष में से कोई मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर धारा 170,126,135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लायी गई। एण्टीरोमियों टीम की नाम- 1.उ०नि० राधेश्याम सिंह 2.उ0नि0 कृष्ण कुमार राय 3.महिला आरक्षी प्रिया द्विवेदी