मिशन नारी शक्ति 5,0के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।मिशन नारी शक्ति,5,0 के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर सन्तोष सिंह के नेतृत्व में अस्पताल में आंयी महिलाओं को चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के साथ साथ जांचें व इलाज किया गया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक की अगुवाई में मिशन नारी शक्ति 5,0 के क्रम में केन्द्र पर आंयी महिलाओं को स्वस्थ नारी सशक्त नारी की विस्तृत रुप से जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के सी एम एस डाक्टर ए के सिन्हा,अभय सिंह, शैलेश कुमार रावत आदि ने महिलाओं को स्वास्थ्य के बाबत विस्तृत रुप से जानकारी दी।इस मौके पर महिला चिकित्सक,नर्स,ए एन एम,आशा व संगिनी मौजूद रहीं।