बड़ागांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 104 मरीजों का हुआ उपचार
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली (बाराबंकी)। डिवाइन धनवन्तरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैंया के तत्वावधान में शनिवार को पंचायत भवन बड़ागांव स्थित सीएसी सभागार में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सरोज कुशवाहा एवं डॉ. बृजेन्द्र तिवारी ने 104 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया तथा आवश्यक दवाएं भी वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान नूर फातिमा ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। अक्सर ग्रामीण छोटी बीमारियों का समय पर इलाज नहीं करा पाते, जिससे वे गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे आयोजनों से समय पर उचित सलाह और उपचार मिल जाता है। स्वास्थ्य शिविर में स्टाफ नर्स बीना वर्मा, अनीता वर्मा, फार्मेसिस्ट श्वेत श्रीवास्तव, लैब तकनीशियन पंकज सिंह, पीआरओ राजकुमार वर्मा, रिसेप्शनिस्ट ऋषभ कुमार वर्मा, वार्ड बॉय महेंद्र तथा ड्राइवर विश्वनाथ मौर्य का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, पंचायत सहायक सैय्यदा बानो, कृष्ण कुमार गुप्ता, कल्लू यादव, फुरकान खान, मतीन अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









