भारतीय अवस्थी किसान संगठन का 13 अक्टूबर को किसानों की समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ कूच करने का कार्यक्रम स्थगित

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। भारतीय अवस्थी किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि किसानों की समस्यायों को लेकर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया था जिसमें किसानों की समस्यायों का समाधान न होने पर 13अक्टूवर को कोटवाधाम से मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ के लिए प्रस्थान करने की बात कही गई थी। जिलाध्यक्ष सन्तोष तिवारी ने आगे कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर 13 अक्टूबर आहूत बैठक में पंहुचने के कारण 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कार्यालय पर पंहुच कर किसानों की बात रखे जाने का कार्यक्रम स्थगित किया जाता है।अगली बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को सुनिश्चित किया जाएगा।