बुद्ध ने विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया: ममता

निष्पक्ष जन अवलोकन

बुद्ध ने विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया: ममता

बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रायपुर मजरा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध कथा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने फीता काटकर किया। आयोजकों एवं मातृशक्ति द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर ममता शाक्य ने महात्मा गौतम बुद्ध के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बुद्ध द्वारा दिया गया मध्यम मार्ग ही श्रेष्ठ मार्ग है। महात्मा बुद्ध ने विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने ‘अप्प दीपो भव:’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अपना दीपक बनना चाहिए। ममता शाक्य ने कहा कि हजारों लड़ाइयां जीतने के बाद भी जब तक मनुष्य स्वयं पर विजय प्राप्त नहीं करता, तब तक वह सच्चा विजेता नहीं बन सकता। पांच दिवसीय बुद्ध कथा का प्रवचन कथावाचक मोहन बौद्ध द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर संचालक गजेंद्र सिंह तोमर, डॉ. मनोज कुमार शाक्य, पप्पू शाक्य, ग्राम प्रधान सत्येंद्र शाक्य, वीरेंद्र शाक्य, पदम सिंह शाक्य, सचिन शाक्य, भूपेंद्र शाक्य, अतेंद्र शाक्य, राकेश शाक्य, मुकेश चंद्र मौर्य, रामगोपाल बघेल, भगवान दास सागर आदि मौजूद रहे।