बर्फ विक्रेता की निर्मम हत्या, हैवानियत की हदें पार

बर्फ विक्रेता की निर्मम हत्या, हैवानियत की हदें पार

टिकैतनगर। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने न केवल युवक की जान ली, बल्कि हैवानियत की सारी सीमाएं पार करते हुए बांके से उसका सिर काट दिया और फिर अपनी झोपड़ी के सामने रखकर उसे भूनने का प्रयास करने लगा। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। मौके पर दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए, लेकिन आरोपी की क्रूरता देखकर किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम नैपुरा मजरे परसावल की है। सरयू नदी उसपार बसे बेहटा पारा गांव निवासी बबलू (24) पुत्र पुनवासी राजभर बर्फ बेचने के लिए साइकिल से यहां पहुंचा था।तभी खेत में झोपड़ी में मकान बनाकर रह रहे गांव के ही निवासी शंकर यादव ने उसे आवाज दी और बर्फ मांगी तो बब्लू ने पैसे मांगे।वह साइकिल से नीचे उतर भी नहीं सका था तब तक पीछे से पहुंचे शंकर ने बांके से वारकर कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसके साथ मृतक का चचेरा भाई नीरज भी मौजूद था जो वहां से जान बचाकर भाग निकला।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परसावल निवासी आरोपी शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा के भेष में रहता थाऔर झोपड़ी के बाहर तांत्रिकों की तरह समसा भी जमा रखा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।