नारी शक्ति मिशन के तहत स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नारी शक्ति मिशन के तहत स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम के तहत संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में अधीक्षक डाक्टर ए के सिन्हा की अध्यक्षता में डाक्टर, स्टाफ,नर्स, ए एन एम,आशा बहु के साथ बैठक कर नारी शक्ति मिशन की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान पर महिला चिकित्सकों, स्टाफ नर्स,ए एन एम,आशा बहु आदि को विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए विकसित भारत का संदेश दिया। सी एम एस डाक्टर ए के सिन्हा ने विकसित भारत के लिए स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान पर प्रकाश डाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह ने आशा बहुओं को टिफिन उपहार दिया। ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने स्वर्गीय वेनीप्रसाद वर्मा की याद में चार व्हील चेयर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर को सौंपी है।इस मौके पर डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव कृष्ण, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर एम के गुप्ता डाक्टर अजीत सिंह,डाक्टर नेमश्री,इत्यादि लोग मौजूद रहे।