नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति 5, 0 के तहत जागरूक किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। शारदीय नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा अमरा कटेहरा मंदिर प्रांगण में मिशन शक्ति फेज 5,0 के तहत मिशन शक्ति टीम के अधिकारी, कर्मचारी तथा उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी,एम एच सी पूजा रानी पटेल महिला आरक्षी स्वाती शाहू आकांक्षा यादव ने महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया तथा उत्तर प्रदेश शासन एंव पुलिस स्तर से संचालित समस्त योजनाओं व प्रवन्धनों की जानकारी दी गई।एण्टी रोमियो टीम द्वारा चौपाल लगाकर मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान नारी स्वाव लम्बन तथा साइबर जागरुकता यातायात नियमों का पालन तथा 112,आपात कालीन,1090वूमेन पावर हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,108, एम्बूलैंस,1930साइबर अपराध हेल्प लाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी। सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन आदि जानकारी दी गई।जनता इण्टर कालेज बदोसरांय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।