आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

संत कबीर नगर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संबंध मे एक कार्यशाला शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम रहे।
. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपना को साकार करने के लिए भाजपा द्वारा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से लेकर 25 दिसंबर तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जयंती तक पूरे तीन माह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में होने वाले कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी से लेकर ग्रास रूट पर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता भी इस कार्य में लगेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिले के प्रभारी अजय सिंह गौतम थे। अजय सिंह गौतम ने बताया कि तीन माह के विशेष अभियान में सम्मेलन किया जाएगा। लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जाएगा। हर घर स्वदेशी अभियान चलाया जाएगा। भारत में निर्मित वस्तुओं का उपयोग के लिए गांव-गांव तक प्रचार किया जाएगा। गांव के लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा, क्योंकि गांव को आत्मनिर्भर बनाएंगे तभी हमारे देश आत्मनिर्भर बनेगा और वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत उभर कर सामने आएगा। कार्यशाला में विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, कार्यक्रम के संयोजक आदित्य यादव, सह संयोजक धन्नजय पाडेय नरेंद्र पाडेय, किरण प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष जगदंबाप्रसाद श्रीवास्तव, रामललित चौधरी, राकेश मिश्र विनोद पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, कौशलेंद्र सिंह,सत्यपाल पाल, ब्लाक प्रमुख अरविंद जायसवाल, नित्यानंद बसंत तिवारी, ज्ञानेंद्र मिश्र, व मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, रामनैन शर्मा, राजू भारती, संतलाल मौर्य, बृजनंदन पाठक, लालबहादुर चौहान, सुनीता अग्रहरी, उषा पांडेय सरोजनी पांडेय, सचिन राय समेत कई भाजपाई उपस्थित थे।