हिन्द अस्पताल की आया का ट्रेन की पटरी पर मिला शव, आत्महत्या की आशंका 

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह  बाराबंकी  नगर कोतवाली क्षेत्र के  हिंद अस्पताल मे आया पद पर कार्यरत  22 वर्षीय युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका रोली गौतम फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बुधियापुर गांव निवासी थी   मृतका के मौसा जगदीश प्रसाद भी  हिंद मेडिकल कॉलेज में काम करते हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सामान के आधार पर रोली की पहचान की। इसके बाद उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों के अनुसार  रोली प्रतिदिन सुबह 8 बजे ड्यूटी पर जाती थी और रात 8:30 बजे तक घर लौट आती थी। जब वह निर्धारित समय पर घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला, तो उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अधिकारियों ने बताया कि कॉल डिटेल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।