ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में एक विवाहिता के साथ पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव धीमरपुर निवासी वीरेंद्र पुलिस को बताया कि उनकी बहन मुनीषा को उनके पति और सास, ससुर ने घर में बंद कर मारपीट की और कमरे में ताला लगा दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल मुनीषा को सरकारी अस्पताल मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया मेडिकल परीक्षण के लिए घायल महिला के मेडीकल परीक्षण की रिपोर्ट आते ही इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।