समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) के तहत जनपद में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिव्यांग बच्चों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कंपोजिट विद्यालय परसा-2 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्पेशल एजुकेटर संतोष कुमार भारती, शिवम वर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा एवं उपाध्यक्ष कंचन सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना तथा दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने हेतु प्रभावी रणनीतियों से सशक्त बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को विशेष शिक्षण विधियों, व्यवहारिक तकनीकों तथा बच्चों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण कार्य करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर संतोष कुमार भारती एवं शिवम वर्मा ने प्रशिक्षण सत्र में अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण में दिलीप तिवारी, रुद्र प्रताप पाण्डेय, मो. अली, अंजू मौर्य, शिप्रा रानी, शेखर रस्तोगी, नवीन मिश्रा, सोनेलाल, दिलावर, श्यामू, तुषार सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।