विश्व हिंदू सेवा संघ दशहरे की शुभकामनाएं एवं राष्ट्रीय आह्वान

विश्व हिंदू सेवा संघ दशहरे की शुभकामनाएं एवं राष्ट्रीय आह्वान

निष्पक्ष जन अवलोकन 

*आदर्श श्रीवास्तव* 

दशहरे की शुभकामना एवं राष्ट्रीय आह्वान

मैं, एडवोकेट रविंद्र के. द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू सेवा संघ एवं अध्यक्ष भारतीय पशु एवं गऊ संरक्षण समिति, देशवासियों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।

आज हमारे देश के सामने गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हैं –

*संविधान और हिंदू समाज, दोनों ही खतरे में हैं।

*जनसंख्या विस्फोट से सामाजिक व आर्थिक असंतुलन बढ़ रहा है।

*गौमाता की स्थिति चिंताजनक है, जबकि वह भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का आधार है।

*शरणार्थियों के नाम पर देश की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक संरचना प्रभावित हो रही है।

शंकराचार्यों एवं संत समाज से अपील

मैं देश के चारों पूज्य शंकराचार्यों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि –

सभी मतभेदों को भुलाकर एकता के मंच पर देश के संतों, अखाड़ों एवं हिंदू संगठनों को एकजुट करें।

राष्ट्र, धर्म और संविधान की रक्षा हेतु एक साझा संकल्प लिया जाए।

हमारी माँगें

1. देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए।

2. गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर, उनके संरक्षण हेतु सशक्त कानून लागू किया जाए।

3. देश में शरणार्थियों की बढ़ती समस्या का शीघ्र समाधान हो और उन्हें बाहर किया जाए।

निष्कर्ष

यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो देश की भौगोलिक स्थिति, हमारी संस्कृति और हमारा संविधान गंभीर संकट में पड़ सकते हैं

एडवोकेट रविंद्र के. द्विवेदी

राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व हिंदू सेवा संघ

अध्यक्ष भारतीय पशु एवं गऊ संरक्षण समिति