गौरीकापुरवा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती

गौरीकापुरवा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती

निष्पक्ष जन अवलोकन रत्नाकर पाण्डेय बाराबंकी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर ग्राम गौरीकापुरवा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों व आदर्शों को आत्मसात करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा ‘फक्कड़’ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज के उत्थान और सभी वर्गों को शिक्षित व जागरूक बनाने में समर्पित किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का संदेश भी दिया। इस अवसर पर महेश गौतम, श्याम गौतम, मानसिंह गौतम, सोमनाथ चौधरी सहित ग्राम प्रधान गौरव सिंह, रामप्रताप यादव, विजय गौतम, अनिल गौतम, अमित गौतम एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।