भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटा गया कंबल

भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के स्थापना दिवस पर गरीबों को बांटा गया कंबल

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। गोपीगंज में स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां पर सभी लोगों ने महात्मा गाँधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गाँधी समेत महा पुरुषो के चित्र पर माल्यार्पण किया और नमन किया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। और स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका और आज के वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपने अपने विचार व्यक्त किये। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर गरीबों और असहायों को कम्बल का वितरण किया गया। जिससे संगठन के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया। कॉंग्रेस नेता माबूद खान ने संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और देश की एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि कॉग्रेस आजादी के पहले से लेकर अब तक अपनी विचारधारा पर कायम है लेकिन कुछ विरोधी लोग कांग्रेस को केवल बदनाम करते है। हालांकि देश की जनता सब कुछ देख रही है कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर पूर्व में केंद्र में शासन तक तमाम योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जो कार्य किया वह आज पत्थर पर लकीर की तरह है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज़ादी से लेकर आज तक देश को मजबूत करने का काम किया है। गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की आवाज़ हमेशा कांग्रेस ने उठाई है। आज 141वें स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर लोकतंत्र को और सशक्त करेंगे। इस मौके पर केशव कृपाल पाण्डेय, दिनेश सिंह, जगदीश पासी, सतीश गुप्ता, गंगेश्वर अग्रवाल, अशोक मिश्रा और मकसूद खान समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।