प्रत्येक पात्र ब्यक्ति का नाम हो मतदाता सूची में कार्यकर्ता ले संकल्प : अंकुर राज तिवारी

प्रत्येक पात्र ब्यक्ति का नाम हो मतदाता सूची में कार्यकर्ता ले संकल्प : अंकुर राज तिवारी

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र ब्यक्ति का नाम हो मतदाता सूची में अवश्य होना चाहिए।

उक्त उद्गार सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को राधा कृष्णा मैरेज हाल में आयोजित मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एक प्रशिक्षण कार्यशाला में ब्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम , जिला अध्यक्ष नीतू सिंह भी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि अजय सिंह गौतम ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मतदाता की एक वोट ही किसी भी सरकार की दिशा तय करती है। इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर लोगों को वोटर बनने के लिए प्रेरित करें, जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी जा चुकी गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं, उनके नाम अवश्य जोड़े जाएं ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संकल्प लें कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। मतदाता की सक्रियता ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और कहा कि भाजपा बूथ से लेकर जिला स्तर तक इस अभियान को जन–अभियान का रूप देगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक आदित्य यादव तथा सह–संयोजक धन्नजय पांडेय रहे।कार्यक्रम में महामंत्री गणेश पांडेय, विनोद पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, संतविदर पाल सिंह जज्जी, रामनैन शर्मा, विरेन्द्र शुक्ला, अर्जुन राय, भूपेन्द्र त्रिपाठी, मनोज पांडेय, कन्हैया वर्मा, मुरलीधर जयसवाल, सोहनलाल जायसवाल, राधेश्याम जयसवाल, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र गुप्ता,दामोदर पांडेय, कन्हैया लाल यादव, चिकन सिंह, मानवेंद्र, राघवेंद्र, सचिन राय, अतरेश श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरी, अर्जुन चौधरी,गौरव निषाद व मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।