पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्य तिथि अशर्फी लाल यादव जनता माण्टेसरी स्कूल में मनाई गई।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री एंव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्य तिथि अशर्फी लाल यादव जनता माण्टेसरी विद्यालय प्रांगण में जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर अश्वनी कुमार यादव,सुधांशू वर्मा, असीम श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार रावत नन्हा सहित सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर तृतीय पुण्यतिथि मनाई। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विजय कुमार यादव ने कहा नेता जी गरीबों के मसीहा थे।हम सभी नेता जी के मार्गदर्शन के अनुसार गरीब दलित पिछडे अगडे सभी को हक हकूक दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सपा के प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इन्तिखाब आलम नोमानी,सैदनपुर प्रधान प्रतिनिधि मशूद रियाज,पूर्व प्रधान रहीम,सपा के ब्लाक अध्यक्ष शिवकुमार यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।