जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल के मलिन बस्ती झुग्गी झोपड़ियो में पहुंचकर जरूरतमंदो को वितरित किया कम्बल अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारियो के द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रो में ठंड से बचाव के दृष्टिगत कम्बल का किया गया वितरण
निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर 21 दिसंबर 2025- कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी तहसीलो नगर पालिकाओ/नगर पंचायतो में अधिकारियांे द्वारा जरूरतमंदो को कम्बल का वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार 20 दिसम्बर 2025 शनिवार की देर रात्रि विन्ध्याचल, रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित मलिन बस्ती में झुग्गी झोपड़ियो में पहुंचकर एक-एक घर में जाकर जरूरतमंद सभी व्यक्तियो को स्वंय कम्बल का वितरण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने नगर के संकटमोचन स्थित मन्दिर के पास पहुंचकर अधिकारियो के द्वारा कम्बल का वितरण कराया गया। कम्बल वितरण के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर रोडवेज परिसर स्थित रैन बसेरा पर जाकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा प्रमुख चैराहो अलाव का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जरूरतमंद व्यक्तियो को कम्बल का वितरण भी किया गया। कम्बल वितरण के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र तथा अन्य उप जिलाधिकारियों के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदारो को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद व्यक्तियो को चिन्हित करते हुए तथा मलिन बस्तियों में कम्बल का वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा अलाव जलाने की व्यवस्था प्रत्येक प्रमुख चैराहो पर हो। उन्होंने कहा कि कम्बल वितरण व अलाव की स्थिति की जियो टैग भी सम्बन्धित पोर्टल पर फीडिंग कराई जाए। आपदो विशेषज्ञ के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण/नगरीय क्षेत्रो को कुल 155 स्थानो पर अलाव जलाया जा रहा है। आपदा विशेषज्ञ द्वारा बतया गया कि तहसील सदर में 128 कम्बल, चुनार में 23 कम्बल, लालगंज में 69 तथा मड़िहान में 12 जरूरतमंदो को कम्बल का सांय 04 बजे तक किया गया है। वितरण के समय जिलाधिकारी के साथ नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, तहसीलदार सदर उपस्थित रहें।