जिलाधिकारी, चित्रकूट पुलकित गर्ग के समक्ष उपस्थित सुमन बाई पत्नी हीरा निवासी मणीकुंज तराँहा चित्रकूट जो दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ थी।

जिलाधिकारी, चित्रकूट  पुलकित गर्ग के समक्ष उपस्थित सुमन बाई पत्नी  हीरा निवासी मणीकुंज तराँहा चित्रकूट जो दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ थी।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत दिनांक 18 जनवरी 2026 को ऑडिटोरिम सोनेपुर कर्वी में आयोजित प्रथम किस्त की स्वीकृति पत्र वितरण के लाइव प्रसारण के कार्यकम में जिलाधिकारी, चित्रकूट पुलकित गर्ग के समक्ष उपस्थित सुमन बाई पत्नी हीरा निवासी मणीकुंज तराँहा चित्रकूट जो दोनों पैरों से दिव्यांग होने के कारण चलने में असमर्थ थी। जिलाधिकारी द्वारा इनसे दिव्यांग उपकरण के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। दिव्यांग सुमन बाई द्वारा अवगत कराया गया कि आय प्रमाण पत्र में आय अधिक होने के कारण से दिव्यांग पेंशन एवं उपकरण प्राप्त नहीं हो सका है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुये उपकरण प्रदान किये जाने के लिये जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी, कार्यालय में जनता दर्शन के समय जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा सुमन बाई को ट्राई साइकिल प्रदान की गयी। दिव्यांग लाभार्थी द्वारा शीघ्र उपकरण प्राप्त होने पर जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने उक्त लाभार्थी को दिव्यांग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया ।