चित्रकूट अवैध मदिरा के विरुद्ध चित्रकूट आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त और लहन नष्ट
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवम जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय के मार्गदर्शन में होली के अवसर पर अवैध मदिरा के निर्माण परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी चित्रकूट के निर्देशन में आज दिनांक 27/02/26 को जनपद चित्रकूट में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 4, राजापुर द्वारा अधीनस्थ स्टाफ सहित थाना राजापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम -गडरियन पुरवा मजरा अतरसुई तथा रुपौली में संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर सघन तलाशी ली गई। दबिश के दौरान ग्राम -गड़रियन पुरवा में लगभग 100 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया साथ ही 10 लीटर अवैध शराब जब्त कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथा संशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई ।