केंद्रीय बजट पर पालिका में हुआ महिला संवाद कार्यक्र
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। स्थानीय नगर पालिका परिषद रविवार को केंद्रीय बजट को लेकर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं पालिका की पूर्व चेयरपर्सन दीपमाला गोयल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों ने भाग लेकर बजट के प्रावधानों पर चर्चा की। कार्यक्रम संयोजक ज्ञानदेवी सागर रहीं। क्षेत्रीय मंत्री रेनू सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनहितकारी बताया। वहीं जिला मंत्री रानी सिंह पुंडीर ने कहा कि बजट में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। जिला महामंत्री करुणा शाक्य ने बजट को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिला उपाध्यक्ष बबली शर्मा ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग की महिलाओं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला है। इस मौके पर जिला मंत्री ममता श्रीवास्तव, अमिता, ज्योत्सना गुप्ता, मधु सोनकर, प्रीति शर्मा, संध्या शुक्ला आदि महिलाएं मौजूद रही।