शिव रात्रि पर मन्दिरो, घरो मे भजन-कीर्तन ओर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपु बाराबंकी)शिव रात्रि पर मन्दिरो, घरो मे भजन-कीर्तन ओर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जल की व्यवस्था भी की गई ।विशेष रूप से स्थानीय श्री शक्ति धाम महादेव तालाब परिसर के शिव मन्दिर,भगौली तीर्थ के भगवान प्रसन्नानाथ शिव मन्दिर सिहाली के सिद्धेश्वर मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, वक्षेश्वर मंदिर और महाकालेश्वर नायक का मठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। इसके अतिरिक्त गांवों के पिपलेश्वर मार्कण्डेश्वरमंदिर,पंचमुखी महादेव मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्वयंसेवकों और समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई। महाशिवरात्रि मौके पर पूरे नगर का वातावरण श्रद्धा और उल्लास से भरा रहा। पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस मौके पर नगर और क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। भोर से ही मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्रअर्पित करने का क्रम देरशाम तक चलता रहा। भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि,परिवार की खुशहाली और देश में शांति की कामना की। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों को विशेष रूप से रंग-बिरंगी रोशनी, फूल- मालाओं और आकर्षक विद्युत झालरों से मंदिर परिसर सुसज्जित किए गए। इस दौरान भजन-कीर्तन और 'हर-हर महादेव'के घोष खूब गूंजें।