भागवत कथा के समापन पर हुआ भंडारा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ में विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन बृहस्पतिवार को हवन-पूजन व पूर्णाहुति के साथ हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिन आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां कथावाचक रामनरेश चेतन ने सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति, धर्म व सदाचार का महत्व बताया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण कथा श्रवण के लिए उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। भंडारे में लोगों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में मृंगाक जैन टीटू,प्रशांत जैन, पप्पू सिंह,पदमसिंह, ओमपाल सिंह प्रधान, सोनू यादव, कुंवरपाल सिंह, सत्यवान सिंह ,लकी यादव आदि का विशेष सहयोग।