16 फरवरी को वृध्दाश्रम में लगेगा नेत्र परीक्षण शिविर

निष्पक्ष जन अवलोकन

16 फरवरी को वृध्दाश्रम में लगेगा नेत्र परीक्षण शिविर

बदायूं/बिल्सी। एनएसपीबी शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय बरेली की ओर से 16 को तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया वृद्धाश्रम में नि:शुल्क विशाल नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। आश्रम के संचालक शिव गौड़ ने नेत्र रोगियों से समय पर पहुंचने की अपील की है। मोतियाबिंद के मरीजों को उसी दिन ऑपरेशन के लिए बरेली रेफर किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी और मोबाइल नंबर अनिवार्य रहेगा। आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड, राशन कार्ड व आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।