करोरा विद्यालय में समाजसेवी रवि वर्मा ने 83 जरुरत मंद बच्चों को सैंडल वितरित किए

करोरा विद्यालय में समाजसेवी रवि वर्मा ने 83 जरुरत मंद बच्चों को सैंडल वितरित किए

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। प्राथमिक विद्यालय करोरा में बाराबंकी शहर के समाजसेवी रवि वर्मा ने 83 जरूरतमंद बच्चों को सैंडल वितरित किए। कई बच्चे बिना जूते-चप्पल के विद्यालय आते थे, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। विद्यालय के शिक्षक प्रहलाद कुमार विमल ने बताया कि कई छात्र-छात्राएं बिना जूते-चप्पल के या टूटे हुए जूते पहनकर स्कूल आते थे। इससे उन्हें चलने-फिरने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को देखते हुए समाजसेवी रवि वर्मा ने बच्चों की मदद का निर्णय लिया। रवि वर्मा ने स्वयं विद्यालय पहुंचकर सभी 83 बच्चों को नई सैंडल प्रदान कीं। इस पहल से बच्चों को तत्काल राहत मिली और वे अब बिना किसी असुविधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। अभिभावकों ने भी इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाली बदोसराय के प्रभारी राम अवतार सरोज उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से शिक्षा के महत्व पर चर्चा की और अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा घर पर पढ़ाई के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत में सहयोग करना आवश्यक है ताकि वे आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता तिवारी, सहायक अध्यापिका ज्योति चतुर्वेदी और सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे। समाजसेवी बृजेश वर्मा,आलोक वर्मा, प्रवीण वर्मा रवि सरोज अमरेंद्र वर्मा,और निर्मला व कामिनी देवी सहित कई अभिभावक भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी ने रवि वर्मा के इस कार्य की प्रशंसा की।