आबकारी विभाग ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान, 22 स्थानों पर की छापेमारी, 03 अभियोग पंजीकृत कर 01 को भेजा जेल
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। ज़िलाधिकारी के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन मे गुरुवार को ग्राम ख़ेतासराय, इरशाद नगर, अकबरपुर, आल्हनमऊ थाना टिकैत नगर में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रामसनेहीघाट लक्ष्मीचंद्र पाल मय अधीनस्थ स्टाफ व स्थानी पुलिस स्टाफ, चौकी सुखीपुर थाना टिकैत नगर की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 22 स्थानों पर छापे मारते हुए लगभग 45 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत 03 अभियोग पंजीकृत कर 01 अभियुक्त को जेल भेजा गया और मौके पर 150 केजी तैयार लहन व एक चढ़ी भट्ठी भी नष्ट किया गया।