मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत कोतवाली बड्डूपुर पुलिस द्वारा एचएमएस पब्लिक इंटर कॉलेज खिझना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर जगत राम कनौजिया के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात नियम, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, नए कानूनों और घरेलू हिंसा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, जिनमें वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102) और एंबुलेंस सेवा (108) शामिल हैं। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र मिश्रा, उप निरीक्षक अखिलानंद शुक्ला तथा महिला कांस्टेबल सोनम शर्मा, लक्ष्मी और अनुराधा बाजपेई ने छात्राओं को जागरूक किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में विद्यालय के सह-प्रबंधक इफ्तिखार अहमद, प्रधानाचार्य कमाल अहमद सहित समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।