सर्पदंश से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
निष्पक्ष जन अवलोकन रामनगर (बाराबंकी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम उटखरा निवासी एक किसान की सर्पदंश से दर्दनाक मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सूर्यलाल पुत्र घोरु अपने खेत में गेहूं की मड़ाई के लिए फसल एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान नीचे बैठे सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में सूर्यलाल को सिरौली गौसपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। लेकिन बाराबंकी ले जाते समय रास्ते में ही सूर्यलाल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक का परिवार बेहद गरीब और असहाय बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।









