सैय्यद आदिल काजमी की माता के बरसी में पंहुचे पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।किन्तूर निवासी सैय्यद आदिल काजमी की माता की बरसी के कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप,पूर्व विधायक रामगोपाल रावत हसमत अली गुडडू आदि पंहुच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में मंहगाई की मार आम आदमी नहीं झेल पा रहा है।सभा स्थल पर बैठीं माता बहने सभी मंहगाई से त्रस्त हैं। बेरोज़गारी चरम पर है हमारे देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ने कहा 2027 में अखिलेश यादव की सरकार आप लोग बनावें तभी मंहगाई, बेरोजगारी से निजात मिल पायेगी।मदनी भाई के संचालन में हुई सभा में पूर्व प्रमुख हसमत अली गुडडू,अजय वर्मा बब्लू वर्मा, विनोद कुमार यादव,धर्मू यादव आदिल काजमी,गुडडू भाई बजरंग यादव निसार मेंहदी, माता प्रसाद यादव सूरज सिंह अलादीन, जावेद आलम रामसिंह यादव विनोद यादव प्रधान सहित सैकड़ों महिला , पुरुष उपस्थित रहे। तत्पश्चात करीब पांच सौ गरीबों को कम्बल वितरित किए गये।