साइबर ठगी की शिकार महिला के 29 हज़ार पुलिस ने वापस कराए पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

साइबर ठगी की शिकार महिला के 29 हज़ार पुलिस ने वापस कराए पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी जमा पूंजी गंवाने वाली एक महिला के लिए जाखलौन पुलिस मददगार साबित हुई है। पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई रकम में से 29 हजार रुपये वापस करा दिए हैं।

अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़िता के चेहरे पर खुशी लौट आई। यह था पूरा मामला मामला जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरियावंशा का है।

 यहाँ की निवासी प्रभा पत्नी शिबू सेन का मोबाइल फोन अज्ञात साइबर ठगों ने हैक कर लिया था।

इसके बाद ठगों ने यूपीआई  के जरिए उनके खाते से कुल ₹39,000 पार कर दिए।

 पीड़िता ने इसकी शिकायत तत्काल एनसीआरएपी पोर्टल के माध्यम से पुलिस को दी थी।

 पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में जाखलौन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।

साइबर हेल्प डेस्क ने बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंकों और एजेंसियों से पत्राचार किया। पुलिस की तत्परता के कारण ठगी गई राशि में से ₹29,000 को बीच में ही होल्ड करा दिया गया।

कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यह धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस आ गई है।

पुलिस टीम की सराहना सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विवेक राज मिश्र और आरक्षी अजय पाल सिंह शामिल रहे। पीड़िता ने पूरी धनराशि वापस दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक और थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया है।