सहन की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है

सहन की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अल्पिक पुरवा मजरे शेषपुर टुटरु निवासी रामसागर गौतम ने उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को सम्बोधित शिकायती प्रार्थना पत्र तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा को देकर गांव के ही अरविंद सिंह पर आरोप लगाया है कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे प्रार्थी की सहन की भूमि जिसपर पूर्वजों से कब्जा है।पर अपनी दबंगई की विना पर उसकी सहन भूमि में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ों को कटवाने लगे। शुक्रवार को तहसीलदार को पीड़ित द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि विपक्षी अरविंद सिंह को जब पेड काटने से मना किया तो आमादा फौजदारी होते हुए कहा कि मैं पेंडों को कटवा कर जमीन पर कब्जा कर लूंगा तुम मेरा कुछ नहीं विगाड पाओगे प्रार्थी ने घबराकर 112 पुलिस को दूरभाष पर सूचना दी।मौके पर पंहुची 112 पुलिस ने मौके पर पंहुच कर पेंड रोकवाये। पीड़ित रामसागर गौतम ने दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में तहसीलदार से प्रकरण की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने एस एच ओ बदोसरांय को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।