बीती रात अभरन सरोवर के पास अज्ञात व्यक्तियों में श्रद्धालु को पीट कर लहुलुहान किया मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया जिसे जिला अस्पताल रेफर- किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बीती रात श्रीकोटवाधाम के अभरन सरोवर के पास श्रद्वालु की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसे कोतवाली बदोसरांय के उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय ने स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया जंहा इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है। मामला थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कोटवाधाम के अभरन सरोवर के पास भगवान भोलेनाथ के मन्दिर के पास का है।जंहा बाबूपुरवा मोहना थाना परसपुर गोन्डा के 70 वर्षीय रामनरायन पुत्र कन्धई वृद्ध को रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीट पीट कर लहुलुहान कर दिया स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली बदोसरांय के उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पंहुच कर घायल को एम्बुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया जंहा इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने रामनरायन का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर-कर दिया है। उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय ने बताया है कि चोटिल वृद्व के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।