फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर एक ऑटो-रिक्शा बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी) फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर एक ऑटो-रिक्शा बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई। जानकारी अनुसार, सीतापुर थाना रामपुर मथुरा के ग्राम बैना निवासी मुन्ना सिंह (30), पुष्पा सिंह (28), उनके बच्चे कृष्णा (2) और रंजीत (3), तथा बाजन बैना ग्राम थाना देवा निवासी महमूदाबाद में एक शादी समारोह से लौट रहे थे।सभी ऑटो-रिक्शा से यात्राकर रहे थे।कि रिलायंस पेट्रोलपंप के पास ऑटो-रिक्शा अचानक एक बाइक को बचाने की कोशिश में पलट गया।हादसे के समय ऑटो में नौ लोग सवार थे,जिनमें से चार को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकोंअनुसार, मुन्ना सिंह और मासूम कृष्णा को गंभीर चोटें बताते हुए जिला अस्पताल रेफर करदिया।