पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लिया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स चित्रकूट में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण अवधि में आउटडोर,इनडोर की सिखलाई के संबंध में रिक्रूट आरक्षियों से सवाल किए गए जिसमें सभी रिक्रूट आरक्षियों ने सही जवाब दिए।









