नाबालिग से छेड़खानी करने वाला वांछित आरोपी जयपाल गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़खानी करने वाला वांछित आरोपी जयपाल गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद के थाना बार पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो और एससी एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

 पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी तालबेहट रक्षपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना बार पुलिस को यह सफलता मिली है।

 पुलिस के अनुसार, ग्राम बघौरा निवासी जयपाल यादव (40 वर्ष) पुत्र रगवर के खिलाफ थाना बार में मुकदमा अपराध संख्या 388/2025 दर्ज था।

 आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धाराओं समेत 7/8 पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। वह काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था।

इन्होंने किया गिरफ्तार थाना बार के उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार पाल, कांस्टेबल आलोक कुमार और कांस्टेबल संदीप कुमार पाल की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

 आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।