डीजे की थाप, ढोल-नगाड़ों और सिंहनाद के बीच निकली भव्य कलश यात्रा

डीजे की थाप, ढोल-नगाड़ों और सिंहनाद के बीच निकली भव्य कलश यात्रा

निष्पक्ष जन अवलोकन। रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

 रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर नगर में गुरुवार को गोला वार्ड स्थित कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए आयोजक भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम, चेयरमैन सुधा निगम सहित काफी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और स्कूली छात्राओं ने भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। डीजे की भक्ति धुनों, ढोल-नगाड़ों, सिंहनाद और घोड़ों की टापों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु राधे-राधे और हरि बोल के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। रास्तेभर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत इस यात्रा ने पूरे नगर को आध्यात्मिक वातावरण से भर दिया। यात्रा के समापन पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों का विराजन किया गया।