जिलाधिकारी ने बाढ़ शरणालयों का किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को दिलाया भरोसा

जिलाधिकारी ने बाढ़ शरणालयों का किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों को दिलाया भरोसा

 निष्पक्ष जन अवलोकन

 राहुल शर्मा

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील सदर स्थित लक्ष्मी गार्डन मैरिज होम एवं तहसील महावन के सुभाष इंटर कॉलेज में बनाए गए बाढ़ शरणालय स्थलों का  निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा राहत कैंपों में भोजन, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, चिकित्सा, विद्युत, पंखे, गद्दे, चादर एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि अब जलस्तर घट रहा है और कुछ दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा घर-घर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और सभी परिवारों को सुरक्षित घर भेजा जाएगा। साथ ही सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त मकानों एवं फसलों का सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें फल, दूध, बिस्किट एवं चॉकलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और डॉक्टरों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की। नगर निगम अधिकारियों को कॉलेज परिसर की सफाई कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।