सम्राट अशोक सेना सोनभद्र द्वारा एकदिवसीय धरना व ज्ञापन कार्यक्रम सम्पन्न

सम्राट अशोक सेना सोनभद्र द्वारा एकदिवसीय धरना व ज्ञापन कार्यक्रम सम्पन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र /जिला हरदोई की रहने वाली बहन शिल्पी कुशवाहा की हत्याकांड के विरोध में सम्राट अशोक सेना जनपद सोनभद्र द्वारा एकदिवसीय धरना व ज्ञापन का कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता अमन कुमार मौर्य ने किया तथा संचालन शशीकांत मौर्य ने किया धरने में बहन शिल्पी कुशवाहा के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए और उन आदमखोरो के घर पर बुलडोजर चलाई जाए तथा परिवार वालों को 50 लाख की मुआवजा प्रदान की जाए शासन प्रशासन से यह मेरी मांगे हैं ।धरने को संबोधित करते हुए अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि 13 अप्रैल 2026 को हरदोई की शिल्पी कुशवाहा की जो हत्या हुई है वह साजिश के तहत हुई है भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार में बहन बेटियों पर अत्याचार बलात्कार और हत्याएं चरम सीमा पर हो रही हैं सरकार हाथ में हाथ रख मौन बैठी हुई है कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी समाज के सत्ता में बैठे विधायक सांसद एवं मंत्रियों से हम समाज के लोगों की अपील है कि प्रदेश में हो रहे बहन बेटियों के उपर अत्याचार दुराचार बलात्कार एवं हत्याएं के विरोध में मौन क्यों हैं उन्हें केवल सत्ता की मलाई खाने के लिए समाज का वोट चाहिए ।शिवकुमार मौर्य और एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने कहा कि हरदोई की शिल्पी कुशवाहा की हत्या शासन और प्रशासन की कमी से हुई है अगर शासन और प्रशासन उस मुद्दे पर संज्ञान लिया होता तो आज वहां शिल्पी कुशवाहा की हत्या नहीं हुई होती शिल्पी कुशवाहा की हत्या की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है।धरने में अमन मौर्य,आरिन मौर्य,श्याम सुंदर सिंह,ग्राम प्रधान रामगढ़,बलराज मौर्य,चंद्रगुप्त मौर्य,राहुल,धर्मेंद्र,सुमित,चंदन,विकाश के साथ-साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।