पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप रामनगर विधानसभा क्षेत्र के सिरकोली गांव पंहुच कर कल ट्रैक्टर ट्राली पलटने से संजय सिंह की मौत पर गहरा दुःख ब्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम सिरकोली गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से 40 वर्षीय संजय सिंह की मृत्यु हो जाने की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत,पासी उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार रावत सन्तोष आदि के साथ सिरकोली गांव पंहुच कर शोक सन्तृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश अरविंद कुमार सिंह गोप सिरकोली गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से संजय सिंह के निधन हो जाने की सूचना पर उनके आवास पर पंहुचकर कर शोक सन्तृप्त परिवार को सांत्वना दी।इस मौके पर हसमत अली गुडडू, अमित आजाद सियाराम बाबा आदि मौजूद रहे।









