जितेंद्र कागरे तीसरी बार बने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने जताया भरोसा

जितेंद्र कागरे तीसरी बार बने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने जताया भरोसा

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन विस्तार के क्रम में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने जितेंद्र कागरे की कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार ललितपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि जितेंद्र कागरे ने सदैव महासभा के सिद्धांतों का पालन किया है और समाज को नई दिशा प्रदान करने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उनकी निष्ठा को देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन्हें जिले की कमान सौंपी है। लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर जितेंद्र कागरे ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान का आभार जताते हुए कहा, "संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। वाल्मीकि समाज के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।" उनकी इस नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध जनों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।