एलिया मॉन्टेसरी स्कूल में नेत्र जांच शिविर, 42 लोगों की हुई जांच

एलिया मॉन्टेसरी स्कूल में नेत्र जांच शिविर, 42 लोगों की हुई जांच

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी) | नगर के प्रसिद्ध एलिया मॉन्टेसरी स्कूल में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 42 लोगों की आंखों की जांच की गई और कई मरीजों को लेंस के लिए चिन्हित किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. सरकार अहमद खान, डॉ. असद अहमद एवं मौलाना सैय्यद ज़मीरुल हसन रिज़वी (वाइस प्रिंसिपल, जवादिया अरेबिक कॉलेज, बनारस) ने किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं स्कूल के सेक्रेटरी सैय्यद हसन ज़हीर ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर कुछ नहीं है और जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ी सफलता है। अंत में सैय्यद हसन ज़हीर ने इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ की टीम तथा शिविर में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।