आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने के दृष्टिगत जिलास्तरीय शान्ति समिति की बैठक
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। मंगवार को जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आगामी त्योहारों होलिका दहन/होली व जमात-उल-विदा (अलविदा), ईद-उल-फितर आदि के दृष्टिगत जनपद में शांति/सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु धर्मगुरुओं/ सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ लोक सभागार कलेक्ट्रेट, बाराबंकी में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की गयी। इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं/समस्याओं पर चर्चा की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।