नगर पंचायत टिकैत नगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने ग्रामीणों को गर्मी और लू से बचाने के लिए कूलिंग प्वाइंट नगर के प्रमुख स्थानों पर बनाया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा की प्रेरणा सेवा ही संगठन के मंत्र पर चलते हुए नगर पंचायत टिकैत नगर के चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता भीषण गर्मी व लू के प्रकोप से जनता को राहत प्रदान करते हुए टिकैत नगर के प्रमुख स्थानों पर कूलिंग प्वाइंट की ब्यवस्था की है जिसमें कूलर की ब्यवस्था,बैठने हेतु कुर्सी,शीतल जल व देशी गुड की सेवा उपलब्ध कराई है। इस सम्बंध में चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता ने बताया है कि कोई भी व्यक्ति गर्मी में लू की चपेट में न आवे लोगों को इस भीषण गर्मी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।









